BBC पर आईटी की कार्रवाई को लेकर तेलंगाना की एमएलसी कविता ने केंद्र को घेरा

वहीं तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'क्या आश्चर्य है!! पीएम मोदी के ऊपर डॉक्यूमेंट्री पब्लिश करने कुछ हफ्तों बाद ही बीबीसी इंडिया के ऊपर आज आयकर विभाग ने छापेमारी की।

k kavitha

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के. कविता ने मंगलवार को दिल्ली, मुंबई में स्थित बीबीसी कार्यालयों में किए गए आईटी सर्वेक्षण को लेकर केंद्र पर कटाक्ष किया। के. कविता ने ट्विटर पर लिखा, 'पूरी सत्ताधारी सरकार एक कारोबारी घराने पर लगे आरोपों के बीच जांच का बचाव करती है और वही सरकार सच दिखाने वालों के पीछे अपनी एजेंसियां भेजती है! क्यों?'

आपको बता दें कि आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में 'सर्वे ऑपरेशन' चलाया। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) द्वारा दो सीरीज वाली डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' प्रसारित किए जाने के कुछ हफ्तों बाद ही अचानक यह कार्रवाई हुई।

वहीं तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'क्या आश्चर्य है!! पीएम मोदी के ऊपर डॉक्यूमेंट्री पब्लिश करने कुछ हफ्तों बाद ही बीबीसी इंडिया के ऊपर आज आयकर विभाग ने छापेमारी की। भाजपा की सबसे बड़ी कठपुतली बनने के बाद आईटी, सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां हंसी का पात्र बन गई हैं। अब आगे क्या? ईडी का हिंडनबर्ग पर छापा या शत्रुतापूर्ण अधिग्रहण का प्रयास?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+