Hyderabad illegal constructions पर सख्ती, रडार पर 25 हजार बिल्डिंग, तेलंगाना सरकार करेगी सर्वदलीय बैठक

अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएगी तेलंगाना सरकार। ये कहना है KCR सरकार में मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव का।

Hyderabad illegal constructions

तेलंगाना सरकार में मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने बताया कि Hyderabad illegal constructions बड़ा मुद्दा है। राज्य सरकार जल्द ही एक सर्वदलीय बैठक बुलाकर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुझाव लेने की योजना बना रही है। शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक दल की बैठक के बाद पशुपालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने मीडियाकर्मियों से कहा कि बुधवार को नल्लागुट्टा इलाके में एक निजी स्टोर में आग लगने की सूचना मिलते ही सभी संबंधित विभागों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि रसायनों की मौजूदगी के कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। एक एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की टीम संरचनात्मक गुणवत्ता की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। मंत्री ने कहा कि हैदराबाद शहर में अनुमानित 25,000 ऐसे अवैध निर्माण हैं। रिपोर्ट आने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी और सुझावों के आधार पर सरकार आवश्यक कार्रवाई शुरू करेगी।

Recommended Video

      KCR Khammam Rally | Arvind Kejriwal | Bhagwant Mann | Akhilesh Yadav | Telangana | वनइंडिया हिंदी

      श्रीनिवास यादव ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी सहित भाजपा नेताओं के आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि KCR सरकार राजस्व के लोभ में अवैध ढांचों को नियमित कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को रातोंरात नहीं हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा नेता गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। मंत्री के अनुसार हाईकोर्ट ने तेलंगाना राज्य बनने के बाद भवनों के नियमितीकरण पर रोक के आदेश जारी किए हैं। बीआरएस शासन के तहत किसी भी इमारत को नियमित नहीं किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+