तेलंगाना मंत्री हरीश राव ने सिद्दीपेट में चल रहे विकास की सराहना ना करने पर विपक्ष को घेरा
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव आते ही सत्ताधारी पार्टी का विपक्षी पार्टियों पर तेज हो चुका है। तेलंगाना राज्य के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने सिद्दीपेट में केसीआर सरकार द्वारा किए गए विकास की सराहना ना करने पर विपक्षी दलों पर हमला बोला है। मंत्री ने टीपीसीसी अध्यक्ष ऐ रेवंत रेड्डी द्वारा सरकार की आलोचना का करारा जवाब दिया है।

बता दें टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना की केसीआर सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया था कि सभी विकास गतिविधियां केवल तीन निर्वाचन क्षेत्रों - सिद्दीपेट, सिरसिला और गजवेल में केंद्रित थीं। ये वो निर्वाचन क्षेत्र हैं जिनका प्रतिनिधित्व क्रमश: हरीश राव, केटी रामाराव और सीएम के चंद्रशेखर राव करते हैं
चिन्नाकोडुरु मंडल के रामंचा में श्री रंगनायक स्वामी बी फार्मेसी कॉलेज का उद्घाटन के अवसर पर शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी के साथ हरीश राव पहुंचे थे ।
इस मौके पर तेलंगाना के मंत्री हरीश राव ने सिद्दीपेट में तेलंगाना आंदोलन के चरम के दौरान कांग्रेस की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए सीधे तौर पर कांग्रेस को चुनौती दी। मंत्री ने बताया सिद्दीपेट, जिसने कभी तेलंगाना आंदोलन का नेतृत्व किया था, अब विकास के मामले में सबसे आगे है।












Click it and Unblock the Notifications