तेलंगाना के मंत्री केटीआर बोले, 'राज्य का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेगा चंदनवेली'
माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद में तीन डेटा केंद्रों में से एक स्थापित करने के लिए चंदनवेली में 52 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। अमेज़न भी चंदनवेली में एक डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहा है।

तेलंगाना के उद्योग और वाणिज्य मंत्री केटी रामाराव ने बुधवार को कहा कि चंदनवेली और हैदराबाद के निकट सीतारामपुर भविष्य में तेलंगाना का सबसे बड़ा औद्योगिक क्लस्टर बन जाएगा। टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट, ग्लोबल ई-कॉमर्स लीडर अमेजन और प्रमुख कपड़ा कंपनी काइटेक्स गारमेंट्स इस क्लस्टर में अपनी इकाइयां स्थापित कर रहे हैं। बुधवार को यहां प्रमुख कपड़ा कंपनी वेलस्पन इंडिया लिमिटेड ने अपनी दूसरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोली।
माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद में तीन डेटा केंद्रों में से एक स्थापित करने के लिए चंदनवेली में 52 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। अमेज़न भी चंदनवेली में एक डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहा है। राज्य में 2,406 करोड़ रुपये के निवेश के लिए तेलंगाना सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर चुकी काइटेक्स गारमेंट्स इस क्लस्टर में दो इकाइयों में से एक की स्थापना कर रही है।
वेलस्पन यूनिट का उद्घाटन करते हुए, रामा राव ने बताया कि पांच साल पहले जब वेलस्पन चंदनवेली आए थे तो इस क्षेत्र में कुछ भी नहीं था। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि वेलस्पन ने मूल रूप से गुजरात के कच्छ में इकाई स्थापित करने की योजना बनाई थी, लेकिन जब वे वेलस्पन के अध्यक्ष बालकृष्ण गोयनका से मिले और उन्हें क्षेत्र की मजबूत सुविधाओं के बारे में बताया और पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया, तो उन्होंने गुजरात में संयंत्र स्थापित करने का विचार छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications