तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने किया जयशंकर भूपालपल्ली में कई परियोजनाओं का उद्घाटन
केटी रामाराव ने घनपुर में नवनिर्मित तहसीलदार कार्यालय, गांधी नगर में लड़कियों के लिए ज्योतिबा फुले आवासीय विद्यालय और एससीसीएल आवासीय क्वार्टर का उद्घाटन किया।

अपने जयशंकर भूपालपल्ली जिले के दौरे के तहत गुरुवार को तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामाराव इलाके के घनपुर मंडल केंद्र पहुंचे। हेलीपैड पर राज्य सरकार के मंत्रियों एराबेली दयाकर राव, सत्यवती राठौड़ और जिला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद केटी रामाराव ने घनपुर में नवनिर्मित तहसीलदार कार्यालय, गांधी नगर में लड़कियों के लिए ज्योतिबा फुले आवासीय विद्यालय और एससीसीएल आवासीय क्वार्टर का उद्घाटन किया।
साथ ही केटीआर ने भूपालपल्ली में आर एंड बी गेस्ट हाउस और डबल बेडरूम हाउस का भी उद्घाटन किया। इस दौरान राज्य के ऊर्जा मंत्री जी. जगदीश रेड्डी, परिषद के उपाध्यक्ष बंदा प्रकाश, एमएलसी पोचमपल्ली श्रीनिवास रेड्डी और स्थानीय नेता उपस्थित थे। इसके बाद केटी रामाराव ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications