अगस्त में होगा तेलंगाना मेगा डेयरी का उद्घाटन, आठ लाख लीटर प्रति दिन होगी इसकी क्षमता

पशुपालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने मंगलवार को रवीरियाला में 40 एकड़ में 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से शुरू की गई परियोजना के चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के बाद यह घोषणा की।

telangana

हैदराबादः रंगारेड्डी जिले के रविरयाला गांव में स्थापित की जा रही तेलंगाना मेगा डेयरी का उद्घाटन इस साल अगस्त में किया जाएगा। पशुपालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने मंगलवार को रवीरियाला में 40 एकड़ में 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से शुरू की गई परियोजना के चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के बाद यह घोषणा की। उनके साथ विजया डेयरी के अध्यक्ष सोमा भारत कुमार और अन्य अधिकारी भी थे।

बाद में मीडिया से बात करते हुए, मंत्री श्रीनिवास यादव ने कहा, 'संयंत्र की क्षमता आठ लाख लीटर प्रति दिन होगी। राज्य के गठन से पहले, विजया डेयरी घाटे में थी, लेकिन अब यह 700 करोड़ रुपए के टर्नओवर वाली मुनाफा कमाने वाली कंपनी है। तरनाका के लालापेट में मौजूदा संयंत्र पुराना हो गया है और इसीलिए राज्य सरकार ने एक नया संयंत्र बनाने का फैसला किया है।'

उन्होंने कहा, 'ना केवल तेलंगाना बल्कि पुणे और मुंबई जैसे शहरों में भी विजया डेयरी के उत्पादों की भारी मांग है। राज्य सरकार ने अब तक किसानों को 100 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की है। सरकार उन किसानों को दूध के डिब्बे, बिजली, खनिज मिश्रण और बीमा भी प्रदान कर रही है, जो विजया डेयरी को 1,500 लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति कर रहे हैं। मंदिरों और राज्य के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जल्द ही 2,000 नए आउटलेट शुरू करने की योजना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+