तेलंगाना: कांग्रेस के प्रमुख पैनल में पिछड़े वर्ग के नेताओं नहीं मिली जगह, कार्यकर्ताओं में असंतोष

कांग्रेस आलाकमान द्वारा हाल ही में विभिन्न समितियों में नियुक्तियां की गईं। आरोप है कि इसमें पिछड़े वर्ग (बीसी) के नेताओं को प्राथमिकता नहीं दी गई। टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने तीन जिला अध्यक्षों में से दो पदों के लिए रेड्डी समुदाय के नेताओं की सिफारिश की है, जिससे पार्टी में बीसी नेताओं के बीच असंतोष बढ़ गया है।

नवगठित समितियों में समुदाय के नेताओं को बाहर किए जाने से बीसी नेताओं की निराशा सामने आई। इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब पूर्व सांसद पोन्नम प्रभाकर के समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पार्टी के सामने विरोध भी दर्ज करवाया, जिसका जवाब तेलंगाना के एआईसीसी प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने दिया। उन्होंने बीसी को अन्य समितियों में समायोजित करने का वादा किया।

Telangana

हालांकि, स्थिति अनसुलझी रही क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद गठित स्क्रीनिंग कमेटी में भी बीसी प्रतिनिधित्व का अभाव था। रेवंत, एन उत्तम कुमार रेड्डी और मल्लू भट्टी विक्रमार्क की ये समिति आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस प्रमुख समिति में बैकवर्ड नेताओं की अनुपस्थिति ने समुदाय को बहुत निराश किया है।

वहीं रेवंत ने 28 जुलाई को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल को एक पत्र भेजा। पत्र में, उन्होंने निर्मल जिला अध्यक्ष के पद के लिए कुचाडी श्रीहरि राव, भोंगिर जिला अध्यक्ष के लिए एंडी संजीव रेड्डी और जनगांव जिला अध्यक्ष के लिए कोम्मुरी प्रताप रेड्डी की सिफारिश की। इस कदम से बीसी नेताओं के बीच संदेह पैदा हो गया कि प्रताप रेड्डी की नियुक्ति पोन्नाला लक्ष्मैया को दरकिनार करने का एक प्रयास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+