तेलंगाना: दूरदराज के गांवों के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं देगी KCR सरकार
तेलंगाना सरकार के मंत्री टी हरीश राव और सबिता इंद्रा रेड्डी ने चिन्नाकोडूर मंडल के रामंचा गांव में श्री रंगनायक स्वामी बीफार्मेसी कॉलेज का उद्घाटन सोमवार को किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा हैदराबाद शहर में जो सुविधाए उपलब्ध हैं, वो सुविधाएं दूरदराज के गांवों के लोगों को सरकार प्रदान करेगी।

बी फार्मेंसी कॉलेज का उद्घाटन करते हुए मंत्री हरीश राव ने कहा "कॉलेज के शुभारंभ से मैं बहुत खुश हूं क्योंकि महज आठ महीनों में सभी अनुमतियां हासिल करने के बाद ये संभव हो सका। उन्होंने कहा चिकित्सा, कृषि, पशु चिकित्सा, फार्मेसी और नर्सिंग पाठ्यक्रमों में पढ़ाई के लिए कॉलेजों की उपलब्धता के साथ सिद्दीपेट एक शिक्षा केंद्र के रूप में उभरा है।"
नंबर वन है तेलंगाना
मंत्री हरीश राव ने कहा तेलंगाना देश अनाज उत्पादन में नंबर वन होने के साथ-साथ डॉक्टर तैयार करने में पहले स्थान पर है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक एक लाख की आबादी पर 22 एमबीबीएस सीटें हैं।
कृषि के साथ आईआईटी में नंबर वन बनकर उभरा है तेलंगाना
इसके साथ ही मंत्री ने कहा जब संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू थे तो यह आईटी क्षेत्र के लिए जाना जाता था। अब मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में गांवों में कृषि के साथ-साथ हैदराबाद में आईटी क्षेत्र का विकास हुआ है। राज्य आईटी निर्यात में नंबर वन बनकर उभरा है।
तेलंगाना अकेला राज्य है जहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति
मंत्री ने बताया कि जब तेलंगाना का गठन हुआ तब यहां तीन लाख आईटी नौकरियां थीं अब केसीआर के कार्यकाल में 10 लाख आईटी कर्मचारियों का हब बन चुका है। हरीश राव ने कहा तेलंगाना राज्य में बिना कटौती के '24 घंटे बिजली दी जा रही है। 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने वाला तेलंगाना अकेला राज्य है। उन्होंने कहा यहां तक कि नरेंद्र मोदी का गृह राज्य गुजरात भी पूरे दिन बिजली देने में असमर्थ है। मंत्री ने कहा तेलंगाना की राष्ट्रीय औसत आय सबसे अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications