तेलंगाना: 9 बिलियन से बढ़कर जल्द ही 14 बिलियन होगी हैदराबाद की वैश्विक वैक्सीन हिस्सेदारी

बढ़ी हुई क्षमता के साथ, हैदराबाद अब रोटावैक, ओरल पोलियोवायरस वैक्सीन (ओपीवी), डायरिया के लिए टीकों आदि में भी अधिक योगदान देता नजर आएगा।

telangana

वर्तमान में 9 बिलियन डोज के आंकड़े के साथ, अब हैदराबाद की वैश्विक वैक्सीन आपूर्ति अगले 18 महीनों के भीतर 14 बिलियन डोज का आंकड़ा छूने को तैयार है। शहर के लाइफ साइंस हब 'जीनोम वैली' में चार प्रमुख दवा कंपनियों की तरफ अपने विस्तार के ऐलान के बाद ये उपलब्धि साकार होती हुई भी नजर आ रही है।

तेलंगाना सरकार में उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव जयेश रंजन ने कहा, 'जीनोम वैली में लगातार निवेश आ रहा है और अगले कुछ महीनों में हम भारत बायोटेक, बायोलॉजिकल ई, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स और सनोफी (फ्रांसीसी बहुराष्ट्रीय) जैसी प्रमुख दिग्गज कंपनियों का विस्तार होते हुए देखेंगे। ये सभी कंपनियां यहां पहले से मौजूद हैं और अब इनके कदम विस्तार की तरफ हैं।'

जयेश रंजन ने बताया, 'अनुमान के मुताबिक, इसके बाद हैदराबाद की वैश्विक वैक्सीन आपूर्ति में एक बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।' गौरतलब है कि वर्तमान में भारत द्वारा निर्मित और आपूर्ति किए जाने वाले टीकों का 35 फीसदी से 40 फीसदी जीनोम वैली से ही बाहर भेजा जाता है। इसमें 200 से अधिक फार्मा कंपनियां हैं और लगभग 15,000 लोगों को रोजगार मिलता है। बढ़ी हुई क्षमता के साथ, हैदराबाद अब रोटावैक, ओरल पोलियोवायरस वैक्सीन (ओपीवी), डायरिया के लिए टीकों आदि में भी अधिक योगदान देता नजर आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+