रायथु बंधु योजना: तेलंगाना सरकार ने खोला दिल, 70 लाख किसानों के लिए 7720 करोड़ रुपये किए जारी

Telangana Rythu Bandhu scheme: तेलंगाना राज्य सरकार ने रविवार को 2023-24 के खरीफ सीजन के लिए रायथु बंधु योजना के 11वें किस्त के तहत लगभग 70 लाख किसानों के लिए 7,720.29 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह राशि सोमवार से किसानों के बैंक खातों में जमा की जा रही है।

रायथु बंधु योजना के तहत 11वीं किस्त में किसानों के खातों में कुल 72,910 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। किसानों को समर्थन देने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई इस योजना से इस साल 5 लाख नए लाभार्थियों की बढ़ोतरी देखी जाएगी।

Telangana Rythu Bandhu scheme

हालांकि इससे सरकार पर पिछले भुगतान की तुलना में लगभग 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

तेलंगाना कृषि मंत्री एस निरंजन रेड्डी ने रायथु बंधु योजना के पहली बार लाभार्थी किसानों को सलाह दी कि वे इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए अपने बैंक खाते के विवरण के साथ स्थानीय कृषि अधिकारियों से संपर्क करें।

क्या है रायथु बंधु योजना?

तेलंगाना देश का एकमात्र राज्य है जो साल में दो बार प्रति एकड़ 10,000 रुपये की सहायता किसानों को देता है। रायथु बंधु योजना हाल ही में तेलंगाना में शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को फसल के लिए निवेश करने के लिए हर एकड़ भूमि के लिए 5,000 रुपये दिए जाते हैं।

तेलंगाना में किसानों को समर्थन देने की रायथु बंधु योजना के तहत पैसों के अलावा रायथु बीमा, निर्बाध गुणवत्ता और मुफ्त बिजली, और सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति करना भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+