हर विधानसभा क्षेत्र में 1,000 परिवारों को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपए देगी तेलंगाना सरकार
तेलंगाना सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 1,000 लाभार्थियों तक इस योजना का विस्तार करने पर विचार कर रही है।

केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए राजकोषीय प्रतिबंधों और इस वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न योजनाओं के लिए धन जारी करने में देरी के बावजूद, तेलंगाना सरकार 2023-24 के दौरान अपने स्वयं के भूखंडों में घर बनाने वालों को 3 लाख रुपये की सहायता की योजना शुरू करने जैसे अपने वादों को पूरा करने पर विचार कर रही है। इस योजना के लिए विशिष्ट आवंटन दिए जाने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान आवास योजना के लिए 3 लाख रुपये की सहायता शुरू करने की घोषणा की। लेकिन, योजना को क्रियान्वित करने के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने में देरी सहित अलग अलग कारणों से योजना शुरू नहीं हो सकी। सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 1,000 लाभार्थियों तक इस योजना का विस्तार करने पर विचार कर रही है। बजट में नई आवास योजना के लिए कम से कम 1,000 करोड़ रुपए रखे जाने की संभावना है।
योजना के कार्यान्वयन में स्थानीय पंचायत राज और नगर निकाय 'आर एंड बी विंग' की सहायता करेंगे। गिरिजन बंधु योजना के लिए, आदिवासी कल्याण विभाग ने एक मसौदा प्रस्ताव तैयार किया है जिसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को लघु उद्योग या अन्य स्वरोजगार उन्मुख आर्थिक गतिविधि स्थापित करने के लिए 100 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications