BITS पिलानी के साथ तेलंगाना सरकार ने किया अहम समझौता

एमओयू के संबंध में सीओई बिट्स पिलानी के हैदराबाद परिसर में स्थापित किया जाएगा, जो मुख्य रूप से विभिन्न संस्थाओं के बीच प्रभावी सहयोग की सुविधा देकर वांछित परिणाम देने में मदद करेगा।

telangana

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में मोबिलिटी नेक्स्ट हैदराबाद समिट 2023 के पहले संस्करण में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पिलानी के साथ प्रमुख समझौते का ऐलान किया। शिखर सम्मेलन में BITS पिलानी, तेलंगाना मोबिलिटी वैली ((TMV) और बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन की घोषणा की गई, ताकि न्यू मोबिलिटी में उभरते नवाचारों की खोज में सबसे आगे रहने के राज्य के प्रयासों को सशक्त बनाने में मदद मिल सके।

एमओयू के संबंध में सीओई बिट्स पिलानी के हैदराबाद परिसर में स्थापित किया जाएगा, जो मुख्य रूप से विभिन्न संस्थाओं के बीच प्रभावी सहयोग की सुविधा देकर वांछित परिणाम देने में मदद करेगा। केटी रामा राव ने शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान घोषणा की, कि हैदराबाद न्यू मोबिलिटी के लिए भारत का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का घर होगा।

पहले कदम के रूप में, बिट्स पिलानी राज्य के इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए दो नए स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू करेगा। इनमें एक ऑटोमोटिव साइबर सुरक्षा पर और दूसरा स्मार्ट वाहनों पर आधारित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+