रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी तेलंगाना सरकार की योजना
शिक्षा विभाग की सचिव वी करुणा ने आशा व्यक्त की कि राज्य की नई पहल से स्नातक स्तर पर अमेरिका और ब्रिटेन के संस्थानों के समान शिक्षा और कौशल प्रदान किया जाएगा।

तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (टीएससीएचई), स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक जरूरतों और चुनौतियों को पूरा करने के लिए पाठ्यक्रम को डिजाइन और विकसित करने में तेलंगाना विश्वविद्यालयों को सहयोग प्रदान करेगा।
यह आश्वासन टीएससीएचई के अध्यक्ष प्रो. आर लिंबाद्री ने एबरिस्टविथ विश्वविद्यालय, बांगोर विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम और ब्रिटिश काउंसिल, दक्षिण भारत के सहयोग से आयोजित 'तेलंगाना पाठ्यचर्या विकास परियोजना' पर एक कार्यशाला में दिया।
शिक्षा विभाग की सचिव वी करुणा ने आशा व्यक्त की कि राज्य की नई पहल से स्नातक स्तर पर अमेरिका और ब्रिटेन के संस्थानों के समान शिक्षा और कौशल प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी क्योंकि यहां तेजी से आर्थिक विकास हो रहा है और कई कंपनियां राज्य में निवेश करने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications