तेलंगाना सरकार ने की मजबूत तैयारी, कोविड मरीजों के लिए लगाए ICU बेड

तेलंगाना सरकार ने गोलकुंडा क्षेत्र के अस्पताल को कोविड-19 और अन्य आपात स्थितियों के लिए आईसीयू बिस्तरों के साथ तैयार कर लिया है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि वे किसी भी आपदा का सामना करने के लिए तैयार हैं।

corona

हैदराबाद, 28 दिसंबरः तेलंगाना सरकार ने गोलकुंडा क्षेत्र के अस्पताल को कोविड-19 और अन्य आपात स्थितियों के लिए आईसीयू बिस्तरों के साथ तैयार कर लिया है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि वे किसी भी आपदा का सामना करने के लिए तैयार हैं।

हॉस्पिटल के एनेस्थेटिस्ट आमिर ने बताया, 'कोविड-19 मामलों की तैयारी के मद्देनजर, हमने यहां हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए एक मॉक ड्रिल की है। हमारे पास क्रमशः दो वार्डों में 10 बिस्तरों के साथ लगभग 20 आईसीयू बिस्तर हैं। हमारे पास 32 वेंटिलेटर हैं जो पहले से ही काम कर रहे हैं। हमारे पास एक केंद्रीय ऑक्सीजन सप्लाई भी है जिसके द्वारा हम आपात स्थिति में किसी भी रोगी को ऑक्सीजन देने के लिए तैयार हैं। हमारे पास सबसे ऊपरी मंजिल पर कोविड बेड भी हैं।'

आमिर ने आगे कहा, 'अगर कोई बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के है तो हम वहां मरीजों का इलाज करने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में हमने एक मॉक ड्रिल की है जिसमें वेंटिलेटर, नेबुलाइजर, ऑक्सीजन पोर्ट और हाई-फ्लो मशीन की जांच की गई है। हमने सभी तैयारियों के मैनजमेंट को भी पुख्ता कर लिया है। इसके साथ-साथ हमने कर्मचारियों को उसी ढंग से प्रशिक्षित भी किया है।'

अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करने वालीं सुजाता ने बताया, 'हमारे यहां आईसीयू में 10 बेड हैं। चिकित्सकों, सर्जनों, बाल रोग विशेषज्ञों और हड्डी रोग विशेषज्ञों सहित विभिन्न विशेषज्ञता के सभी डॉक्टर यहां राउंड लेते हैं। इसे उचित स्वच्छता के साथ अच्छी तरह से तैयार रखा जा रहा है। हमारे अधीक्षक हमारे साथ सहयोग करते हैं। हम तेलंगाना सरकार को कोविड के दौरान आईसीयू स्थापित करके सभी रोगियों के लिए सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के लिए धन्यवाद देते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+