तेलंगाना सरकार जल्‍द शुरू करने जा रही है एयर एंबुलेंस, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया क्‍या है इसका उद्देश्‍य

तेलंगाना की बीआरएस सरकार राज्‍य के नागरिकों के हर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का लगातार प्रयास कर रही है। वहीं अब तेलंगाना सरकार जल्‍द एयर एंबुलेंस की सुविधा शुरू करने वाली है। इसकी जानकारी राज्‍य के स्‍वास्‍थ मंत्री हरीश राव ने दी। मंत्री ने बताया कि एयर एंबुलेंस मरीजों को इमरजेंसी में सरकारी अस्पतालों में जल्दी से भर्ती कराने में मदद करेगी।

 T Harish

मंत्री ने बताया एयर एम्‍बुलेंस सुविधा राज्‍य में दूरदराज के स्‍थानों में रहने वाले और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के रोगियों और परिवारों को ध्‍यान में रखकर शुरू जाएगी। ताकि ये एयर एंबुलेंस समय पर पहुंचकर इमरजेंसी जीवरक्षक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सुविधाएं प्रदान कर सके।

तेलंगाना के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बीते सोमवार को राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की साल की प्रगति रिपोर्ट जारी की। इस दौरान हरीश राव ने कहा मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव की दूर दृष्टि के चलते एक दशे के अंदर तेलंगाना राज्‍य ने उपलब्धियां हासिल की और खुद को एक राष्‍ट्रीय स्‍वास्थ्‍य सेवा रोल मॉडली में बदल दिया, जिसके अल्‍कपनीय था।

मंत्री ने कहा एयर एंबुलेंस जब राज्‍य में शुरू हो जाएगी तब दूरदाराज के गांवों में रहने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बीमार होने पर इलाज मिल सकेगा इमरजेंसी होने पर एयर एंबुलेंस के जरिए लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+