एशियाई क्षेत्र में प्रमुख बीज निर्यात केंद्र के रूप में उभर रहा है तेलंगाना
डॉ. केशावुलु ने आईएसटीए के अध्यक्ष के रूप में आईएसटीए के गवर्निंग बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्यों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इंटरनेशनल सीड टेस्टिंग एसोसिएशन (ISTA) की वर्ष 2023 के लिए गवर्निंग बोर्ड की बैठक 13 से 18 फरवरी तक यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA), वाशिंगटन डीसी में आयोजित की गई थी। डॉ. केशावुलु ने आईएसटीए के अध्यक्ष के रूप में आईएसटीए के गवर्निंग बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्यों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान डॉ. केशवुलु ने तेलंगाना पर विशेष जोर देने के साथ भारतीय बीज उद्योग को लेकर अपनी बातें रखी। उन्होंने तेलंगाना को वैश्विक बीज हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार की सीड बाउल पहल के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. केशवुलु ने कहा कि राज्य सरकार की किसान-हितैषी और सहायक नीतियों के कारण तेलंगाना एशियाई क्षेत्र में एक बीज निर्यात केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय रूप से सुसंगत बीज मानकों, फाइटोसैनेटिक आवश्यकताओं और व्यापार नियमों से भारत के साथ-साथ तेलंगाना को भविष्य में बीज निर्यात बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलेगा।
बैठक में विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि म्यांमार, कंबोडिया, बांग्लादेश, लाओस और वियतनाम सहित मेकांग क्षेत्र के देशों में खाद्य उत्पादन के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज तक किसानों की पहुंच एक बड़ी समस्या थी और मेकांग क्षेत्र में बीज क्षेत्र के विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भारत और तेलंगाना बीज उद्योग विशेष रूप से मेकांग क्षेत्र के देशों को बीज निर्यात करने में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस संबंध में सरकारों सहित बहु हितधारकों के जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications