तेलंगाना चुनाव में इस बार पुरुषों की अपेक्षा अधिक हैं महिला वोटर, 8.85 लाख नए जुड़े हैं नए मतदाता

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में इस बार राज्‍य की सरकार चुनने में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी। इस बार के चुनाव में 30 नवंबर को एक दिन में राज्‍य में भर की विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। जिसमें 3,26,18,205 है मतदाता वोट केरेंगे, उनमें 15,405 सेवा मतदाता शामिल हैं।

telangan women votar

वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा बुधवार को जो सूचना जारी की गई, इस लिस्‍ट में इस बार राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या उनके पुरुष समकक्षों से अधिक हो गई है।चुनाव आयोग ने जो लिस्‍ट जारी की है उस वोटर लिस्‍ट में लिंग अनुपात 5 जनवरी, 2023 को प्रति 1,000 पुरुष मतदाताओं पर 992 महिला मतदाताओं से सुधरकर प्रति 1,000 पुरुष मतदाताओं पर 1,000.2 महिला मतदाता हो गया है।

वहीं इस साल 4 से 31 अक्टूबर के बीच मतदाताओं के नामांकन में 8.85 लाख से अधिक की वृद्धि हुई।

चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई आखिरी वोटर लिस्‍ट के अनुसार राज्‍य में 3,26,18,205 वोटर हैं जिनमे से 1,62,98,418 पुरुष, 1,63,01,705 महिलाएं और 2,676 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। 15,406 सेवा मतदाता और 2,944 विदेशी मतदाता भी शामिल हैं।

सएसआर के पूरा होने के बाद, 4 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी तेलंगाना के सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में कहा गया कि मतदाताओं की कुल संख्या 3,17,32,727 थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+