Telangana Election: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे BRS नेता, CM ने दिए ये निर्देश
Telangana election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव-2023 इस साल दिसंबर के पहले होने की उम्मीद है। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट है।

Telangana Election News: तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले अपनी स्थिति को मजबूत करने और अपने चुनावी गढ़ का विस्तार करने के लिए बीआरएस विधायक तैयारी में जुट गए हैं। पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के निर्देश के बाद बीआरएस विधायकों ने तेलंगाना के लोगों के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।
जमीनी स्तर पर जुड़ाव पर ध्यान देने के साथ-साथ बीआरएस नेता अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं को समझने के लिए अधिक समय और प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के निर्देश के बाद, विधायक अपना अधिकांश समय अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बीआरएस के मंडल और ग्राम स्तर के नेताओं के साथ वक्त बिता रहे हैं।
पार्टी नेता 'आत्मीय सम्मेलनों' के माध्यम से संबंधों को मजबूत करने की कोशिश में बिता रहे हैं। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हमेशा लोगों से जुड़े रहने के महत्व पर जोर दिया। सीएम के चंद्रशेखर राव का कहना है कि चुनावी सफलता की कुंजी नागरिकों की चिंताओं को प्रभावी ढंग से समझने और उसके सुलझाने में ही है।
बीआरएस विधायक जनता के साथ सीधा संपर्क बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बीआरएस विधायकों द्वारा की गई प्रमुख पहलों में से एक उन लोगों के साथ अधिक समय बिताना है जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं।
बीआरएस के एक नेता के मुताबिक रैली, डोर-टू-डोर कैम्पेन के माध्यम से विधायक स्थानीय कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। वो गांवों का दौरा कर रहे हैं, और सीधे लोगों के साथ बातचीत करने के लिए सार्वजनिक बैठकें कर रहे हैं।
उनका कहना है कि ये बातचीत विधायकों को लोगों की शिकायतों, सुझावों और फीडबैक को सुनने का अवसर प्रदान करती है। जिसके बाद वे ऐसी नीतियां और रणनीतियां तैयार कर पाते हैं जो जनता की आकांक्षाओं के मुताबिक हो।












Click it and Unblock the Notifications