तेलंगाना: डीएमके के समर्थन मिलने पर कांग्रेस ने जताई खुशी, कहा- अब हम चुनाव जीत रहे
तेलंगाना में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके ने कांग्रेस का समर्थन करने का ऐलान किया है। इसके बाद कांग्रेस ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में डीएमके पार्टी हमें सपोर्ट कर रही है। हालांकि, तेलंगाना में डीएमके की बहुत अधिक पावर नहीं है। इसके बाद भी कांग्रेस ने खुशी जाहिर की है।
तेलंगाना में कांग्रेस की सीधी टक्कर बीआरएस से है। इस लड़ाई में डीएमके ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन में शामिक डीएमके ने कांग्रेस को सपोर्ट करने के बाद पहली पार्टी बन गई है। 30 नवंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव में डीएमके का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि तेलंगाना राज्य में द्रमुक के सभी विंग और कैडरों को इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत के लिए प्रयास करना चाहिए। चेन्नई में DMK मुख्यालय अन्ना अरिवलयम के बयान में कहा गया है कि DMK ने तेलंगाना में अपने विंग और कैडरों से एक चुनाव कार्य समिति बनाने और पार्टी के उम्मीदवारों के लिए बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के साथ कड़ी मेहनत करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- MP News: नरसिंहपुर जिला निर्वाचन अधिकारी व टिमरनी कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत












Click it and Unblock the Notifications