तेलंगाना सीएम केसीआर कांग्रेस को टक्कर देने के लिए तैयार कर रहे बीआरएस का 'ब्लॉकबस्टर' घोषणापत्र
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी छह चुनावी गारंटियों का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस को टक्कर देने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अपनी पार्टी बीआरएस का 'ब्लॉकबस्टर' घोषणापत्र तैयार कर रहे है। बीआरएस सुप्रीमों दिन राज इसको लेकर कड़ी मेहतत कर रहे हैं माना जा रहा है कि ये बीआरएस का ये घोषणा पत्र सत्ता में तीसरी बार सत्ता में लाने में मदद करेगा।

सूत्रों के अनुसार बीआरएस अपने इस ब्लॉकबस्टर' घोषणापत्र का अनावरण 16 अक्टूबर को वारंगल में आयोजित की जा रही विशाल सार्वजनिक बैठक में करेगी। बीआरएस का चुनावी घोषणपत्र का उद्देश्य कांग्रेस की छह गारंटियों का मुकाबला करना ही नहीं बल्कि विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देना भी है।
वरिष्ठ नेता ने खुलासा किया कि सीएम केसीआर आगामी विधानसभा चुनावों में गुलाबी पार्टी को रणनीतिक लाभ देने के लिए घोषणापत्र को आकार देने के लिए अपना काफी समय दे रहे हैं। बीआरएस का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए केसीआर अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकाल रहे हैं।
बता दें देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस ने पिछले सप्ताह हुक्कुगुडा में एक सार्वजनिक बैठक में शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच चुनावी गारंटियों की घोषणा की थी। इन गारंटियों में राज्य के युवा, बुजुर्ग, महिला और किसानों को लुभाने का प्रयास किया गया है।
बता दें अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह में राज्य के विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है इसी उम्मीद पर बीआरएस ने अगस्त महीने में 16 अक्टूबर की सार्वजनिक बैठक करने का ऐलान किया था। वारंगल में आयोजित इस सार्वजनिक बैठक में ही अब तेलंगाना मुख्यमंत्री और बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव चुनावी घोषणा पत्र का ऐलान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications