तेलंगाना में करोड़ों के विकास कार्यों से बदली तस्वीर, सीएम KCR ने पूरे किए कई वादे

तेलंगाना के मुख्यमंत्री सीएम केसीर के प्रयासों से राज्य के कई शहरों की पिछले कुछ दिनों अंदर तस्वीर बदली। नगरपालिका प्रशासन मंत्री केटी रामराव ने हाल में नलगोंडा में कई विकास कार्यों को लोकार्पण कर सकते हैं।

CM KCR

Telangana News: तेलंगाना के नलगोंडा सीएम केसीआर प्रयासों से कई उपलब्धियां हासिल की हैं। शहर में पिछले दिनों तेजी से विकास देखने को मिला। यहां पिछले साल की तुलना में शहर की सड़कों का चौड़ीकरण, सार्वजनिक दीवारों पर विभिन्न मूर्तियों और नक्काशी, सड़कों के बीच में हरियाली और गलियों में लाइट की बेहतर व्यवस्था के कारण शहर की खूबसूरती देखते ही बनती है। नगरपालिका प्रशासन मंत्री के टी रामा राव ने कहा राज्य में भविष्य कई शहरों की तस्वीर बदलने वाली है।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के कार्यकाल में नलगोंडा कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए। नगरपालिका प्रशासन मंत्री के टी रामा राव के मई के पहले सप्ताह में नालगोंडा का दौरा करने की उम्मीद है। पूर्ण हो चुके विकास कार्यों के उद्घाटन और कुछ अन्य परियोजनाओं के लिए आधारशिला रखने की तैयारी कर रहे हैं।

2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीएम केसीआर ने वादा किया था कि अगर टीआरएस (अब BRS) जीतती है, तो वह नलगोंडा निर्वाचन क्षेत्र को अपनाएंगे और विकसित करेंगे। दिसंबर 2021 में केसीआर ने नलगोंडा का दौरा किया और नलगोंडा नगरपालिका और अन्य विकास कार्यों के लिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी, तुरंत काम शुरू करने का आदेश दिया।

सीएम केसीआर के निर्देश पर विकास कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गईं और सड़कों के चौड़ीकरण और जंक्शनों के आधुनिकीकरण सहित विकास कार्य शुरू हुए। सरकार इन परियोजनाओं पर 116 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। विभिन्न सौंदर्यीकरण परियोजनाओं को पूरा किया गया है, जिसमें विभिन्न आकर्षक आकृतियों, पानी के फव्वारे, और प्रकाश व्यवस्था के साथ "नलगोंडा में स्वागत" बोर्डों के साथ जंक्शनों पर मूर्तियों की स्थापना शामिल है। सड़क के डिवाइडर के बीच हरियाली की व्यवस्था की गई है और नलगोंडा क्लॉक टॉवर और अन्य जंक्शन सेल्फी स्पॉट बन गए हैं। क्लॉक टॉवर जंक्शन पर 100 फीट की ऊंचाई पर स्थापित राष्ट्रीय ध्वज शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+