महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं तेलंगाना के सीएम केसीआर, बनाई रणनीति

बीआरएस के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) इस बार लोकसभा चुनाव में भी उतरने की योजना बना रहे हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।

बीआरएस सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मेडक सीट से लड़ने के साथ-साथ सीएम केसीआर महाराष्ट्र की किसी एक लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

telangana

सूत्रों के मुताबिक, बीआरएस प्रमुख अगले आम लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के लिए अन्य राज्यों में मतदाताओं का मूड जानने के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय चुनाव एजेंसी सिसरो द्वारा एक सर्वेक्षण करवा रहे हैं।

सिसरो को चुनावी मामले में एक लंबा अनुभव है और ये एजेंसी इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी और कई प्रमुख समाचार चैनलों सहित विभिन्न दलों के लिए चुनाव सर्वेक्षण कर चुकी है। बीआरएस सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने अन्य राज्यों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए पिछले महीने एक सर्वेक्षण शुरू किया था।

बताया जा रहा है कि एजेंसी ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में बीआरएस के लिए संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

इसके अलावा, ये भी बताया जा रहा है कि बीआरएस नेता 2024 में पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इन राज्यों की फिल्मी हस्तियों को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के नेता तमिल अभिनेता विजय से बातचीत कर रहे हैं। विजय ने मई 2022 में मुख्यमंत्री केसीआर से भी मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+