तेलंगाना: बीआरएस नेता कविता ने जनता से फिल्‍म रजाकर का बहिष्‍कार करने का किया आह्वान, BJP पर लगाया ये आरोप

तेलुगु फिल्म 'रजाकर' के ट्रेलर जारी होने के बाद से भाजपा और सत्तारूढ़ बीआरएस के बीच एक नया विवाद शुरू हो गया है। इस तेलगु फिल्म 'रजाकर' को लेकर तेलंगाना की सत्‍तारुढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के कविता ने हमला बोला है। इसके साथ ही इस तेलुगु फिल्म 'रजाकर' को 'अस्वीकार' करने राज्‍य की जनता से आह्वान किया है।

brs kavitha

कविता ने इस संबंध में न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा '2014 में तेलंगाना राज्‍य अपने गठन के बाद से शून्य सांप्रदायिक गड़बड़ी, सद्भाव और शांति के लिए जाना जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने रजाकर फिल्‍म का निर्माण किया है। इसलिए मैं तेलंगाना की जनता से आह्वान करती हूं कि पिछले दस वर्षों में, हम शांति से रहे हैं, और बहुत अच्छी प्रगति की है।'

एमएलसी के कविता ने कहा 'तेलंगाना ऐसा राज्‍य है जो शून्य सांप्रदायिक अशांति, सद्भाव और शांति के लिए जाना जाता है। देश भर के लोग राज्‍य की राजधानी हैदराबाद में काम करने लिए आते है यहां रहते हैं, राज्‍य में शांति की रक्षा की जानी चाहिए। इसलिए मैं तेलंगाना के लोगों से ऐसी विवादास्पद फिल्मों को खारिज करने का आह्वान करती हूं।'

इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए के कविता ने कहा कि भाजपा ने उन मुद्दों पर फिल्में बनाने का नया चलन शुरू किया है जो आबादी के बीच दूरियां बढ़ाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+