तेलंगाना: BRS और BJP ने मिलकर कलेश्वरम परियोजना में 1 लाख करोड़ रुपये की लूट की, KCR पर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी रैली के दौरान केसीआर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीआरएस और भाजपा ने मिलकर कलेश्वरम परियोजना में 1 लाख करोड़ रुपये की लूट की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा किए गए कर्ज को चुकाने के लिए तेलंगाना के प्रत्येक परिवार को 2040 तक प्रति वर्ष 31500 रुपये का भुगतान करना होगा।

BRS-BJP ने कलेश्वरम परियोजना में 1 लाख करोड़ की लूट की

यह आरोप लगाते हुए कि मेडिगड्डा बैराज के खंभे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और भ्रष्टाचार के परिणामस्वरूप धंस रहे हैं। उन्होंने जानना चाहा कि कांग्रेस शासन के दौरान निर्मित नागार्जुनसागर, सिंगूर, श्रीराम सागर और अन्य परियोजनाएं क्यों नहीं डूब रही हैं।

सार्वजनिक बैठक 'प्रजा भेरी' को राहुल गांधी ने किया संबोधित

राहुल गांधी कोल्लापुर में एक सार्वजनिक बैठक 'प्रजा भेरी' को संबोधित कर रहे थे। जिसमें टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी, सीएलपी नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, एआईसीसी तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे और तत्कालीन महबूबनगर जिले के निर्वाचन क्षेत्रों के कांग्रेस उम्मीदवार शामिल थे।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: TDP प्रदेश अध्यक्ष कसानी ज्ञानेश्वर मुदिराज ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जानें क्यों

प्रियंका गांधी को करना था सार्वजनिक बैठक को संबोधित

प्रियंका गांधी को सार्वजनिक बैठक को संबोधित करना था, लेकिन उनके खराब स्वास्थ्य के कारण राहुल को अपनी बहन द्वारा की गई प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए आना पड़ा। अचानक योजना बदलने के कारण राहुल शाम को शमशाबाद हवाई अड्डे पहुंचे और अंधेरे में हेलीकॉप्टर से कोल्लापुर के लिए उड़ान भरी।

हमारा रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने सीईसी बैठक में भाग लेने के बजाय यहां रहना चुना। जैसा कि मैंने पहले कहा कि हमारा रिश्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है।

यह भी पढ़ें- 'BRS, BJP और AIMIM एक साथ, तेलंगाना से चुराया पैसा हम दिलाएंगे वापस', राहुल गांधी का दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+