तेलंगाना में और बढ़ा भाजपा का संकट, अब विधायक रघुनंदन राव ने दिखाए बगावती तेवर
तेलंगाना भाजपा में असंतुष्ट नेताओं की सूची लंबी होती जा रही है और अब इसमें शामिल होने वाला नया नाम दुब्बाका के विधायक एम रघुनंदन राव का है।
हाल के घटनाक्रमों को देखें तो भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में शामिल हुए हुजूराबाद विधायक एटाला राजेंद्र, पूर्व विधायक कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी और अन्य लोग पार्टी के राज्य नेतृत्व से खुश नहीं हैं और बंदी संजय को पद से हटाने के लिए आलाकमान पर दबाव बना रहे हैं।

हालांकि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने असंतुष्ट नेताओं को दिल्ली बुलाकर समझाने की कोशिश की है। एटाला राजेंद्र ने पार्टी को उनकी आशंकाओं के बारे में बताया कि तेलंगाना में पार्टी का नेतृत्व किस तरह किया जा रहा है और केसीआर के खिलाफ खड़े होने और उनके कुशासन के खिलाफ लड़ने के लिए क्या किया जाना चाहिए।
ऐसे समय में जब भाजपा के शीर्ष नेताओं की सलाह के बाद भाजपा में गुटबाजी थमती दिख रही थी, राहुनंदन राव ने पार्टी में हो रही घटनाओं पर अपनी नाखुशी जाहिर की है। वह इस बात से खुश नहीं थे कि पार्टी का नेतृत्व केवल कुछ नेताओं को बुलाकर उनसे सलाह ले रहा है और उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहा है। जबकि वो खुद, एक सशक्त नेता और लोगों को प्रभावित करने में सक्षम एक जोरदार वक्ता भी हैं।
रघुनंदन राव ने अपने समर्थक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कहा कि एक वही थे जिन्होंने अजेय बीआरएस के खिलाफ दुब्बक को जीतकर पार्टी को शुरुआती रफ्तार दी थी।












Click it and Unblock the Notifications