तेलंगाना: बीजेपी नेता राजा सिंह का बीआरएस पर आरोप, कहा- मेरे इलाके में बन रहे फर्जी मतदाता

आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक और निलंबित बीजेपी नेता राजा सिंह ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर गंभीर आरोप लगाए।

अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस नेता अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के मुस्लिम मतदाताओं को गोशामहल में नामांकित (नॉमिनेट) करके उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये नामांकन धोलपेट, बेगमबाजार, गनफाउंड्री, जामबाग आदि में हो रहे हैं।

Telangana

विधायक ने गोशामहल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित करने के लिए 2 और 3 सितंबर को बूथ पर जाने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग 18 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं, वे भी नए मतदाता पहचान पत्र के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

अभी तक निलंबन रद्द नहीं हुआ
हालांकि राजा सिंह तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी ने अभी तक उनका निलंबन वापस नहीं लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा जल्द ही उनका निलंबन वापस ले लेगी। इसके बाद वो भगवा पार्टी के टिकट पर गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

हालांकि, विधायक ने ये भी कहा कि अगर बीजेपी उनका निलंबन रद्द नहीं करने का फैसला करती है तो वो हिंदू राष्ट्र के लिए काम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वो ना तो किसी 'धर्मनिरपेक्ष' पार्टी में शामिल होंगे और ना ही आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+