तेलंगाना: 'लोकसभा चुनाव में समर्थन के लिए BRS की मदद कर रही BJP', कांग्रेस ने PM पर किया पलटवार
Telangana: कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विवादास्पद कालेश्वरम परियोजना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने चुप्पी साध रखी है। उनकी चुप्पी बताती है कि भाजपा तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतने में सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की मदद कर रही है। बीजेपी को 2024 लोकसभा चुनाव में बीआरएस से समर्थन मिल सके, इसलिए बीआरएस की मदद कर रही है।
उन्होंने कहा कि हम हमेशा कहते रहे हैं कि बीजेपी, बीआरएस और एआईएमआईएम एक ही हैं। वे एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कालेश्वरम परियोजना के बारे में कुछ भी नहीं कहा, इससे स्पष्ट है कि बीजेपी और बीआरएस एक ही हैं और एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीआरएस की मदद कर रही बीजेपी
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बीआरएस की बीजेपी मदद कर रही। ताकि 2024 में उन्हें बीआरएस से मदद मिल सके। बता दें कि पीएम मोदी ने हैदराबाद में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर राज्य में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस बीआरएस की 'सी' टीम है। कांग्रेस और बीआरएस के डीएनए में तीन चीजें समान हैं: वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण।
बीआरएस-कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू- पीएम मोदी
भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन्होंने जनता को लूटा है, उन्हें जनता को सब कुछ लौटाना होगा। ये मोदी की गारंटी है। बीआरएस और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उनकी मंशा राज्य के संसाधनों का दोहन करने पर केंद्रित है। ये दोनों अपने बेटे-बेटियों को प्रमोट कर रहे हैं। उन्हें आपके बेटे-बेटियों की कोई परवाह नहीं है।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव: टिकट नहीं मिलने से कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के नेता नाराज












Click it and Unblock the Notifications