तेलंगाना: बीजेपी का धुंआधार चुनाव प्रचार, पीएम मोदी 27 नवंबर को सार्वजनिक बैठक को करेंगे संबोधित
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। बीजेपी धुआंधार प्रचार में जुटी हुई है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव अभियान के तहत 27 नवंबर को एसआरआर कॉलेज में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। वे 27 नवंबर को तेलंगाना के करीमनगर आएंगे।
इससे पहले उन्होंने हैदराबाद के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया था। तेलंगाना में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा लगातार चुनाव प्रचार कर रही है। बीजेपी, कांग्रेस और बीआरएस के बीच सीधी टक्कर है। तीनों दलों के बीच भीषण टक्कर है। 30 नवंबर के बाद पता चलेगा, कौनसी पार्टी किसको मात दी।

बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है। 2018 में पिछले तेलंगाना विधानसभा चुनावों में टीआरएस (जिसे अब बीआरएस के नाम से जाना जाता है) ने 119 में से 88 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। जो पिछले चुनाव की तुलना में 25 सीटों की उल्लेखनीय वृद्धि थी।
इसके विपरीत, कांग्रेस की सीट हिस्सेदारी 21 से घटकर 19 हो गई थी। जबकि एआईएमआईएम को सात सीटें मिली थीं। भाजपा केवल एक सीट सुरक्षित कर सकी, राजा सिंह ने गोशामहल विधानसभा क्षेत्र सीट जीती थी।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'आपका वोट बेहद कीमती, भाजपा के पक्ष में डाला तो गंदे नाले में फेंकने जैसा', बोले सीएम केसीआर












Click it and Unblock the Notifications