तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023: अपने पारंपरिक वोट बैंक को लेकर चितिंत हुई भाजपा
तेलंगाना में जल्द विधानसभा चुनाव 2023 होने वाले हैं। चुनाव से पहले भाजपा को प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अपने पारंपरिक वोट बैंक कमी की चिंता सता रही है।

तेलंगाना के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों विशेषकर राज्य के ग्रामीण इलाकों में भारतीय जनता पार्टी के लिए पारंपरिक वोट बैंक की कमी भाजपा को चिंतित कर रही है। इस बात का ध्यान तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने कैडर को तैयार करने के लिए किए गए एक नियमित सर्वेक्षण के दौरान भाजपा नेतृत्व आया।
इस सर्वेक्षण में खुलासा हुआ कि ग्रेटर हैदराबाद सीमा के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों और राज्य के कुछ अन्य शहरों को छोड़कर अन्य जगहों पर भाजपा की कोई उपस्थिति ना के बराबर है, या सीधे कहें तो नहीं है।
हैदराबाद में भी भाजपा की स्थिति कोई मजबूत नहीं नजर जा रही है। हैदराबाद के अंबरपेट और मुशीराबाद को छोड़कर जिसकी कमान प्रदेश की इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी और राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण के हाथों में है और गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र जिसका प्रतिनिधित्व टी राजा सिंह करते थे, ग्रेटर हैदराबाद में किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र ने भाजपा को पारंपरिक वोट बैंक को आकर्षित नहीं किया है। अब जबकि चुनाव सिर पर है ऐसे में तेलंगाना में भाजपा को अपनी स्थिति की हकीकत जानकार आश्चर्य हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications