तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने टिकट के लिए नहीं किया आवेदन
Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी उम्मीदवारों के आवेदन की कवायद पूरी कर ली है। पार्टी को टि 6,000 से अधिक लोगों ने टिकट के आवेदन किया है। वहीं सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने आवेदन नहीं किया है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार तेलंगाना के दुबक्का विधायक एम रघुनंदन राव और पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी को छोड़कर, पार्टी के किसी भी सांसद, विधायक या पूर्व विधायक और सांसद ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। वहीं भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और हुजूराबाद विधायक एटाला राजेंदर ने भी अपना आवेदन जमा किया है।
भाजपा के निर्देश के बावजूद टिकट के लिए नहीं किया आवेदन
सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने सभी मौजूदा सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा है, लेकिन उनमें से किसी ने भी पार्टी के टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है।
भाजपा के इन दिग्गज नेताओं ने नहीं किया आवेदन
सूत्रों के अनुसार तेलंगाना राज्य भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी, करीमनगर के सांसद बंदी संजय, निज़ामाबाद के सांसद अरविंद धर्मपुरी, आदिलाबाद के सांसद सोयम बापू राव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा, पूर्व सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, पूर्व विधायक कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी, चिंताला रामचंद्र रेड्डी और एनवीएसएस प्रभाकर ने भी टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है।
भाजपा को सता रहा ये डर
जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं के आवेदन प्रक्रिया से दूर रहने को लेकर भाजपा को डर है कि इससे लोगों में गलत संदेश जाएगा कि पूरी प्रक्रिया दिखावा थी और पार्टी ने पहले ही उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर ली गई थी। उनका मानना है कि वरिष्ठ नेताओं की कार्रवाई से आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की संभावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications