तेलंगाना में छात्रों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री प्रवासी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की बढ़ाई गई तारीख
तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अल्पसंख्यक छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री प्रवासी छात्रवृति योजना शुरू की थी। सरकार ने विदेश में अल्पसंख्यक छात्रों की उच्च शिक्षा का समर्थन करने वाली प्रसासी छात्रवृति योजना के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख अब 25 सितंबर कर दी है। इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक छात्र अब 25 सितंबर शाम 5 बजे तक https://telanganaepass.cgg.gov.in/ वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

प्रदेश सरकार ने ये निर्णय चार दिनों तक वसंत ऋतु के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस में आई एक तकनीकी समस्या के कारण लिया है।
प्रमुख सचिव एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त सैयद उमर जलील ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का आदेश जारी किया। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाने का उद्देश्य अल्पसंख्यक छात्रों को समान अवसर प्रदान करना है जो प्रारंभिक आवेदन अवधि के दौरान तकनीकी खराबी के कारण आवेदन नहीं कर सके हैं। संबंधित विभाग द्वारा गई जानकारी के अनुसार अब तक राज्य भर के 600 से अधिक अल्पसंख्यक छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
मुख्यमंत्री प्रवासी छात्रवृति योजना के लिए वो ही पात्र होंगे जो इंजीनियरिंग या स्नातकोत्तर की परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसका उन्हें प्रमाण भी आवेदन के साथ देना होगा। साथ ही आवेदक के अभिभावकों की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।प्रवासी छात्रवृति योजना के लिए आवेदन के साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में अपने प्रमाणपत्रों की ज़ेरॉक्स कॉपी के तीनस सेट भी उपलब्ध करवाने होंगे।
प्रवासी छात्रवृति अनुमोदन प्रक्रिया में मदद के नाम पर छात्रवृत्ति आवेदकों से बड़ी रकम वसूलते हैं उन बिचौलियों के खिलाफ अल्पसंख्यक कल्याण के प्रधान सचिव ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
तेलंगाना की केटीआर सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री प्रवासी छात्रवृति योजना के तहत छात्र अमेरिका, यूके,ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सिंगापुर, फ्रांस, जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications