जनता की शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करने के मामले में टॉप-3 राज्यों में तेलंगाना
तेलंगाना को जनता की शिकायतों को दूर करने में सिर्फ 15 दिन लगते हैं जबकि भाजपा शासित त्रिपुरा में 180 दिनों का उच्चतम औसत समय है। पंजाब में यही समय 159 दिनों का है।

तेलंगाना ना केवल उद्योग स्थापित करने या भवन निर्माण योजनाओं के लिए मंजूरी देने में देश में अग्रणी है, बल्कि सार्वजनिक शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करने के मामले में भी शीर्ष तीन राज्यों में शामिल है। केंद्र के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने इसपर मुहर लगाई है।
तेलंगाना को जनता की शिकायतों को दूर करने में सिर्फ 15 दिन लगते हैं, जबकि भाजपा शासित त्रिपुरा में 180 दिनों का उच्चतम औसत समय है। पंजाब में यही समय 159 दिनों का है। 8 दिनों के औसत समापन समय के साथ जम्मू और कश्मीर सबसे कम औसत समापन समय वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद मणिपुर सरकार दूसरे स्थान पर है, जिसका औसत 13 दिन है और तीसरे स्थान पर 15 दिनों के समापन समय के साथ तेलंगाना सरकार है।
ये विवरण प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा अपनी केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) फरवरी की रिपोर्ट में शेयर किए गए थे।
तेलंगाना ने असम और छत्तीसगढ़ के बाद एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) प्रारूप के उच्चतम निपटान के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया। तेलंगाना ने 606 का कुल एटीआर निपटान दर्ज किया और इनमें से 37 का पूरी तरह से समाधान किया गया, जबिक 569 का आंशिक रूप से समाधान किया गया।












Click it and Unblock the Notifications