तेलंगाना: AIMIM कार्यकर्ताओं ने BRS पर लगाया मदद नहीं करने का आरोप, अपने उम्मीदवार उतारने की मांग

एआईएमआईएम अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए आधी रात से तैयारी कर रही है। आगामी चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन एआईएमआईएम ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक नहीं की।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सहित शीर्ष नेता कांग्रेस और भाजपा की पूरी लिस्ट का इंतजार कर रहे, ताकि उन सीटों का समीकरण साफ हो, जहां एआईएमआईएम का प्रभाव रहता है।

 Telangana

मामले में पार्टी के एक नेता ने कहा कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जहां पिछले चुनावों में बीआरएस का समर्थन किया था, उन्होंने शिकायत की कि चुनाव जीतने के बाद बीआरएस विधायकों ने एआईएमआईएम की मदद करने या उनके मुद्दों पर ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई।

सेरिलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र के एक एआईएमआईएम नेता शेख मुनीर हुसैन ने रिकॉर्ड पर जाकर स्थानीय विधायक अरेकापुडी गांधी के खिलाफ सामुदायिक हॉल के निर्माण के लिए दिए गए आश्वासन की अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही सार्वजनिक रूप से शिकायत की।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार स्थानीय लोगों और एआईएमआईएम नेताओं ने बीआरएस विधायक से मुलाकात की और उन्हें इस बारे में याद दिलाया, लेकिन उन्होंने उनकी एक ना सुनी।

संगारेड्डी, निर्मल, निज़ामाबाद, जहीराबाद, विकाराबाद और कुछ अन्य जिलों के पार्टी कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व को उम्मीदवार खड़ा करने के लिए मनाने के लिए पार्टी मुख्यालय दारुस्सलाम का दौरा कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि अब तक पार्टी ने सात सीटों - बहादुरपुरा, कारवां, चंद्रयानगुट्टा, चारमीनार, मलकपेट, याकूतपुरा और नामपल्ली से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है, जो उसके पास है और अन्य तीन नई सीटें राजेंद्रनगर, जुबली हिल्स और निज़ामाबाद (शहरी) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+