टीबी के खिलाफ तेलंगाना ने हासिल की बड़ी जीत, केंद्र ने दिया पुरस्कार
टी हरीश राव ने कहा कि टीबी को पूरी तरह खत्म करने के मामले में तेलंगाना देश में तीसरे स्थान पर है।

तेलंगाना के चार जिलों- निजामाबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, हनुमाकोंडा और खम्मम को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित वन वर्ल्ड टीबी समिट में टीबी को खत्म करने में हुई प्रगति के लिए पुरस्कार मिला है।
इस उपलब्धि के लिए राज्य के टीबी अधिकारियों को बधाई देते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि तेलंगाना आने वाले कुछ वर्षों में टीबी को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए टी हरीश राव ने कहा, 'टीबी को पूरी तरह खत्म करने के मामले में तेलंगाना देश में तीसरे स्थान पर है। हमने टीबी परीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि की है और यहां तक कि परिवार के किसी सदस्य के टीबी का टेस्ट पॉजिटिव आने पर पूरे परिवार का मुफ्त टेस्ट भी किया है। इसके अलावा इलाज भी नि:शुल्क दिया जाता है।'
चार जिलों के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (डीएम एंड एचओ) और संयुक्त निदेशक (टीबी) डॉ ए राजेशम ने प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर ये पुरस्कार प्राप्त किया।












Click it and Unblock the Notifications