तेलंगाना में पार्टी को बढ़ावा देने के लिए 1300 यूनिट का गठन करेगी टीडीपी

TTDP के प्रमुख कसानी ज्ञानेश्वर ने कहा, 'हम 1,300 इकाइयां बनाएंगे और ये टीमें प्रत्येक घर में जाएंगी और उन्हें पार्टी का समर्थन करने का आग्रह करेंगी।'

telangana

तेलंगाना टीडीपी ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए अपने घर-घर अभियान के तहत राज्य भर में एक व्यापक कार्य योजना की प्लानिंग की है।

सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, TTDP के प्रमुख कसानी ज्ञानेश्वर ने कहा, 'हम 1,300 इकाइयां बनाएंगे और ये टीमें प्रत्येक घर में जाएंगी और उन्हें पार्टी का समर्थन करने का आग्रह करेंगी। साथ ही हम पार्टी के उम्मीदवारों की जल्दी घोषणा करने की तैयारी कर रही हैं। प्रत्येक इकाई को पैम्फलेट और सदस्यता अभियान पुस्तिका के साथ पार्टी किट मिलेगी। स्थानीय निकायों का आरक्षण लागू किया जाएगा। पर्यवेक्षक सभी गांवों का दौरा करेंगे और स्थानीय मुद्दों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में लाएंगे।'

कासनी ने कहा, 'यहां तक कि खम्मम में बीआरएस की बैठक को भी वह समर्थन नहीं मिला, जो टीटीडीपी की बैठक को मिला था। पार्टी निजामाबाद में एक जनसभा करेगी और जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी।' आपको बता दें कि 6 दिसंबर 2022 को कासनी ने तेलंगाना में टीडीपी के अध्यक्ष का पद संभाला था। गौरतलब है कि पिछड़े वर्ग से आने वाले कासनी ज्ञानेश्वर ने एमएलसी के रूप में और अविभाजित आंध्र प्रदेश में रंगा रेड्डी जिला जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+