बिजली के दाम बढ़ाने पर टीडीपी ने जगन सरकार पर साधा निशाना
टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने बुधवार को बिजली के दामों में तेजी से बढ़ोतरी करने के लिए जगन सरकार पर निशाना साधा।
हैदराबाद, 31 मार्च। टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने बुधवार को बिजली के दामों में तेजी से बढ़ोतरी करने के लिए जगन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों की आर्थिक स्थिति पर विचार किए बिना जगन सरकार अंधाधुंध बिजली के दाम बढ़ा रही है। उन्होंने बढ़े हुए शुल्क तो तत्काल वापस लेने की मांग की ताकि जनता पर इसका बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि जगन मोहन रेड्डी ने अपने पिता की तरह मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब वे अपने वादे से मुकर गए।

नारा लोकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठे वादों के ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इस गर्मी में बिजली के दामों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए एक बड़े झटके की तरह है। उन्होंने कहा कि श्रेणियों को रद्द करते और 6 स्लैब तय करके सरकार ने आम आदमी को करारा झटका दिया है।
यह भी पढ़ें: इस साल और गंभीर हो सकता है कोरोना, WHO ने दी खतरनाक वेरिएंट की चेतावनी
लोकेश ने कहा कि अब 30 यूनिट से कम पर शुल्क 45 पैसे प्रति यूनिट, 31 यूनिट से 75 यूनिट पर शुल्क 91 पैसे प्रति यूनिट और 76 से 125 यूनिट होने पर 1.40 रुपए प्रति यूनिट, 126 से 225 यूनिट के लिए 1.57 रुपए प्रति यूनिट, 226 से 400 यूनिट पर 1.16 यूनिट और 499 यूनिट से ऊपर पर 55 पैस प्रति यूनिट बिल कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications