विकास के लिए टीडीपी की आंध्र प्रदेश में वापसी जरूरी: चंद्रबाबू नायडू
जगन पर आंध्र प्रदेश को बिना राजधानी वाला राज्य बनाने का आरोप लगाते हुए टीडीपी प्रमुख ने कहा कि इस तरह के अनजान प्रशासन और पागल शासन ने पड़ोसी तेलंगाना के मंत्री टी हरीश राव को राज्य पर टिप्पणी करने का मौका दिया।

टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मौजूदा सरकार ने आंध्र प्रदेश को पिछले चार साल में पीछे के रास्ते पर ढकेल दिया है। अगर आंध्र प्रदेश का विकास चाहिए तो लोगों को टीडीपी को सत्ता में वापस लाना पड़ेगा।
प्रकाशम जिले के मरकापुरम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य 2019 से शैतान (जगन) के चंगुल में फंस गया है। जगन के हाथ में सत्ता पागल आदमी के हाथ में पत्थर की तरह हो गई है। चार साल बर्बाद करने के बाद अब वो सितंबर में विशाखापत्तनम जाने की बात कह रहे हैं। उन्हें पैकिंग के लिए इडुपुलापाया भेजना बेहतर है।
जगन पर आंध्र प्रदेश को बिना राजधानी वाला राज्य बनाने का आरोप लगाते हुए टीडीपी प्रमुख ने कहा कि इस तरह के 'अनजान प्रशासन और पागल शासन' ने पड़ोसी तेलंगाना के मंत्री टी हरीश राव को राज्य पर टिप्पणी करने का मौका दिया। उन्होंने कहा था कि तेलंगाना और आंध्रा में जमीन आसमान जैसा अंतर है।
उन्होंने कहा कि जगन ने चार साल बर्बाद करके जरूरी योजनाओं को रोक दिया। कडप्पा में स्टील प्लांट के लिए उन्होंने दो बार शिलान्यास किया। अब वो बंदर पोर्ट का शिलान्यास करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए काम तब शुरू हुआ था जब मैं मुख्यमंत्री था। उन्होंने कहा कि मैं वादा करता हूं कि सत्ता में आते ही मार्कापुरम को जिला बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications