टीडीपी ने कहा- हमारी पार्टी सत्ता में आने के तीन साल के अंदर अमरावती का राजधानी के रूप करेगी पूरा विकास
टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने अब ये दावा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में दोबारा आती है तो अमरावती आंध्र प्रदेश की अकेली राजधानी बनी रहेगी। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने बाद टीडीपी सत्ता में वापसी करने के तीन साल के अंदर अमरावती को भव्य शहर का निर्माण मूल मास्टर प्लान के अनुसार पूरा किया जाएगा।

ये बात टीडीपी नेता लोकेश ने अपनी युवा गलाम पदयात्रा के दौरान गुंटूर जिले के ताड़ीकोंडा में अमरावती राजधानी क्षेत्र के किसानों के साथ बातचीत में कही। उन्होंने कहा अमरावती प्रदेश की राजधानी बनी रहेगी।
युवा नेता ने लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि आने वाली टीडीपी सरकार तीन साल की इसी अवधि के भीतर दिखाएगी कि विकास का विकेंद्रीकरण क्या होता है।
बता दें 2019 में आंध्र प्रदेश की सत्ता में आने के बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार ने अमरावती को एकमात्र राजधानी के रूप में विकसित करना बंद कर दिया और घोषणा की कि वह विकेंद्रीकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश की तीन राजधानियों जिसमें विशाखापत्तनम, कुरनूल और अमरावती को डेवलेप करेगी।
वहीं वाईएसआरसीपी की प्रदेश सरकार के इस बयान से अमरावती के किसान भडक उठे क्योंकि उन्होंने आंध्र प्रदेश के आर्थिक डेवलेपमेंट के लिए टीडीपी की पूर्व सरकार के दौरान अपनी जमीनें दी थीं।
मौजूदा सरकार से लगातार यहां के किसान राज्य की राजधानी के प्रस्तावित विभाजन का विरोध कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि अमरावती को प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में विकसित किया जाए।
किसानों को संबोधित करते हुए टीडीपी नेता लोकेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के पांच करोड़ लोगों के भविष्य को पूरी तरह से खराब कर दिया है। अमरावती के किसानों ने इन पांच करोड़ लोगों की प्रगति को ध्यान में रखते हुए अपनी जमीन का बलिदान दिया है अब हमारी पार्टी की सरकार आते ही हम अपना वादा पूरा करेंगे और अमरावती को राज्य के अकेली राजधानी के तौर पर विकसित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications