टीडीपी ने सीएम जगन की संपत्ति पर YSRC सरकार को दी चुनौती, कहा- लाएंगे श्वेत पत्र
तेलगु देशम पार्टी के प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद वाईएसआर कांग्रेस पर पूरी तरह से हमलावर है। टीडीपी आंध्र प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अनम ने पिछले हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने सीएम जगन पर बड़े आरोप लगाए। टीडीपी प्रवक्ता ने सीएम की आय को लेकर स्वेत पत्र लाने की चुनौती दी। अनम ने कहा कि वाईएसआरसी मंत्रियों को सीएम जगन की संपत्तियों को लेकर भी जवाब देना चाहिए।
मीडिया को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबोधित टीडीपी के प्रदेश प्रवक्ता अनम वेंकटरमण रेड्डी ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दायर चार्ज-शीट के मुताबिक 22 शेल कंपनियों के माध्यम से जगती प्रकाशन में निवेश किया गया। जिसके तहत कुल 1,256 करोड़ का निवेश हुआ। टीडीपी प्रवक्ता ने सवाल किया कि 10 रुपए की शेयर वैल्यू वाली जगती प्रकाशन की एक भी प्रति शुरुआत में नहीं बिकती थी। ऐसे में शुरुआत में एक भी प्रति प्रकाशित किए बिना ₹350 के प्रीमियम पर कैसे बेचा गया?

टीडीपी प्रवक्ता ने कहा कि 2019 में श्री जगन मोहन रेड्डी के पदभार संभालने के बाद ही दैनिक का प्रसार आश्चर्यजनक दर से बढ़ा। 10 लाख प्रतियों के वर्तमान प्रसार में से, स्वयंसेवकों की 2.4 लाख प्रतियाँ, ग्राम सचिवालय के कर्मचारियों की 1.4 लाख प्रतियाँ और ग्राम सचिवालय की 40,000 प्रतियां हैं।
सीएम जगन की आय पर सवाल उठाते हुए अनम ने कहा कि 2003-04 वित्तीय वर्ष में सीएम जगन मोहन रेड्डी ने अपने आयकर रिटर्न में अपनी वार्षिक आय 9.19 लाख रुपये दर्ज की थी। लेकिन जगन मोहन रेड्डी ने 2010 में ₹89 करोड़ का अग्रिम कर चुकाया, जिसकी तुलना उस समय देश के कई उद्योगपति नहीं कर सके। राज्य सरकार ने लगभग पांच लाख प्रतियों के लिए भुगतान किया, जिससे राज्य के खजाने को 420 करोड़ रुपए की वित्तीय हानि हुई। अनम ने इसे सीएम जगन सरकार की इसे 'दिनदहाड़े लूट' करार दिया है।
इसके अलावा टीडीपी प्रवक्ता ने कहा कि आंध्र प्रदेश में अवैध रूप से नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। उन्होंने जगन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश देश की 'गांजा राजधानी' बन चुका है। यहां नशीली दवाओं का कारोबार 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है। हाल ही में राज्य से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो 40 लाख किलोग्राम गांजा जब्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications