SYL मुद्दे पर CM भगवंत मान की दो टूक, बोले- ना तो पंजाब के पास ज्यादा पानी है और ना ही कोई नहर निकाली जाएगी

चंडीगढ़। सतलुज-यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) के विवाद पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच जो बैठक हुई, उससे हरियाणा की उम्मीदों को झटका लगा। इस बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा कि, ना तो पंजाब के पास अधिक पानी है और ना ही कोई नहर निकाली जाएगी।

sutlej yamuna link canal dispute , Punjab Chief Minister Bhagwant Mann statement

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब आज की तारीख में कहने को ही "पंज आब" है पर पंजाब के पास पानी नहीं है। हमारे पास हरियाणा को पानी देने के लिए एक बूंद भी नहीं, क्योंकि पंजाब में पानी का स्तर बहुत नीचे चला गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, केंद्र सरकार हरियाणा यमुना से पानी दे क्योंकि हमारे पास कुल 12.24 मिलीयन एकड़ फीट पानी है जबकि हरियाणा के पास 14.10 के पास मिलीयन एकड़ फीट पानी है, जो हमारे से अधिक है।'

वहीं, एस.वाई.एल. मुद्दे पर यूथ अकाली दल के प्रैजीडैंट व अकाली दल के नैशनल प्रवक्ता परमबैंस सिंह रोमाना का बयान सामने आया है। रोमाना ने एक टवीट के माध्यम से पंजाब सी.एम. भगवंत मान का धन्यवाद किया है। रोमाना ने कहा है कि पंजाब के सी.एम. कहते हैं, "हम नहर नहीं बना सकते क्योंकि जमीन डी-नोटिफाई हो गई है।' उन्होंने इस पर भगवंत मान का धन्यवाद किया है। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली दल सरकार के समय बनाए गए SYL कानून को प्रवानगी देने के लिए धन्यवाद किया है।
मालूम हो है कि कल सतलुज-यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) के विवाद पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच हुई बैठक बेनतीजा निकली। मीटिंग के बाद सी.एम. मान ने दो टूक शब्दों में कहा कि न तो पंजाब के पास अधिक पानी है और न ही कोई नहर निकाली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+