जेजेपी का मजबूती से साथ दें, राजस्थान में भी करेंगे हरियाणा जैसा विकास: दुष्यंत चौटाला

किसान महापंचायत में आई भारी भीड़ से गदगद हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान के लोगों में मुझे आज जेजेपी के प्रति वैसा ही प्रेम और जोश दिखाई दे रहा है जैसा वर्ष 1989 के चुनाव में चौधरी देवीलाल के प्रति था।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने राजस्थान के लोगों को आह्वान किया कि वे जेजेपी का मजबूती से साथ दें तो यहाँ भी हरियाणा के भांति राजस्थान की धरती पर लगी प्राइवेट फैक्ट्रियों में राजस्थान के युवाओं को नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण और महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी।

dushyant-chautala

उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की फसल खराब होने पर दिए जाने वाला मुआवजा, सब्जियों के लिए भावान्तर भरपाई और बुढ़ापा पेंशन 2750 रूपये देने जैसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि राजस्थान में भी सत्ता में आये तो ये सब सुविधाएं यहां भी लागू की जाएँगी।

दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से महिलाओं को भी "बूथ-सखी" के तौर पर जोड़ने के लिए प्रेरित किया ताकि जेजेपी की राजस्थान के हर चूल्हे तक पहुँच हो सके। उन्होंने वीर तेजा जी के भव्य मंदिर के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि "जहाँ देवालय वहां पुस्तकालय " होगा तो गांव के बच्चे संस्कारों के साथ बेहतर शिक्षा भी ले सकेंगे।

उन्होंने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी सिंह मील, संजय चौधरी, प्रतीक महरिया, रामनिवास यादव, फारुख शेख समेत अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+