सुखबीर बादल ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए किये कई अहम दावे

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल और उसकी सरकार ने किसानों को जो सविधाएं दी हैं, वह न तो किसी अन्य सरकार ने आज तक दी हैं और न ही कोई सरकार दे सकेगी। शिरोमणी अकाली दल हमेशा किसानी मुद्दों पर उनके साथ डट कर खडा हुआ है। यह बात शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल द्वारा कही गई है। सुखबीर बादल ने बताया कि किसानों के ट्यूबवैलों के बिल माफ करने का फैसला देश में सबसे पहले बादल सरकार ने लिया। किसानों को ट्यूबवैलों के कनेक्शन भी बादल सरकार ने पहल के आधार पर दिए। किसानों की फसलों के लिए पक्की मंडियां बनाने का फैसला भी अकाली दल की सरकार के समय पर ही लिया गया।

sukhbir badal made claims while targets opponents

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सिर्फ राजनीति ही की है। अब चाहे संयुक्त मोर्चा चुनाव लड़ ले और चाहे कोई ओर पर जो कुछ अकाली सरकार ने किया है, वह कोई ओर नहीं कर सकता। सुखबीर बादल ने दावा किया कि आने वाली अकाली-बसपा गठजोड की सरकार वह सविधाएं देगी, जो कोई आज तक किसी भी राज्य में किसानों को नहीं मिली। किसानों को सब्जियों और फलों पर एम.एस.पी. देंगे और किसानों को पैरों पर खड़ा करने का हर प्रयास किया जाएगा।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में टिकटों को लेकर हो रहे विवाद के बारे में सुखबीर बादल ने कहा कि जिन पार्टियों में टिकटों की लड़ाई हो रही है, वह लोगों का क्या भला करेंगी। कांग्रेस और 'आप' पर टिकट बेचने के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस और 'आप' का मकसद लोगों को लूटने का है न कि उनकी भलाई करने का। यह पार्टियां दिल्ली से चलती हैं और दिल्ली वाले अपने आका के कहने पर ही फैसले लेती हैं, जो लोगों के हक में नहीं होते।

कैप्टन और चन्नी सरकार पर बरसते अकाली नेता ने कहा कि राज्य में 5 सालों में कोई विकास का प्रोजेक्ट नहीं लगा, बल्कि बादल सरकार की तरफ से लगाए गए प्रोजेक्ट को रोकने व रद्द करने पर ही कांग्रेस सरकारों ने समय खराब किया। सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस में तो 5 वर्ष मुख्यमंत्री और मंत्रियों की कुर्सियों को ले कर ही लड़ाई चलती रही। कांग्रेसियों की इस लड़ाई ने पंजाब का बड़े स्तर पर नुक्सान किया और पंजाब 10 साल पिछड़ गया है। सुखबीर बादल ने पंजाब के किसानों और आम लोगों से अपील की कि वह उस पार्टी के उम्मीदवारों को ही चुनें, जो उनके हलकों का विकास कर सकें पंजाब को आगे ले जा सकें और वह सिर्फ एक पार्टी शिरोमणि अकाली दल ही है, जो हमेशा लोगों के अंग-संग रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+