ओडिशा में अब लैंगिक समानता से जुड़े विषय पढ़ाए जाएंगे
ओडिशा के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के दृष्टिकोण, आकांक्षाओं और व्यवहार को बदलने के लिए पाठ्यक्रम में लैंगिक समानता से जुड़े विषयों को शामिल किया जाएगा।स्कूल शिक्षा विभाग ने अब्दुल लतीफ जमील पोवर्टी एक्शन लैब (जे
भुवनेश्वर,9 अगस्त:ओडिशा के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के दृष्टिकोण, आकांक्षाओं और व्यवहार को बदलने के लिए पाठ्यक्रम में लैंगिक समानता से जुड़े विषयों को शामिल किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने अब्दुल लतीफ जमील पोवर्टी एक्शन लैब (जे-पाल), दक्षिण एशिया और महिला अधिकार संगठन 'ब्रेकथ्रू' के साथ सोमवार को भुवनेश्वर में इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर किए। एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, पाठ्यक्रम के तहत कक्षाओं में चर्चा होगी, जिनके जरिए किशोर-किशोरियों को सांस्कृतिक रूप से अंतर्निहित लैंगिक मानदंड, भूमिकाएं और भेदभावपूर्ण प्रथाओं के बारे में बताया जाएगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, इसे अगस्त तक 18 हजार से अधिक प्राथमिक और पांच हजार माध्यमिक विद्यालयों में छठी से 10वीं कक्षा के सामाजिक अध्ययन पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। जे-पाल दक्षिण एशिया की कार्यकारी निदेशक शोभिनी मुखर्जी ने कहा कि किशोरावस्था एक ऐसी उम्र होती है, जिसमें पुराने मानदंडों को बदला जा सकता है और नए प्रगतिशील लैंगिक दृष्टिकोण को समाहित किया जा सकता है।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications