नासिक में बकायेदारों के घरों के बाहर ढोल बजाना बंद करें, AAP कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी
आम आदमी पार्टी की नासिक इकाई ने महानगरपालिका की ओर से आम नागरिकों के घरों के बाहर कर वसूली के लिए ढोल पीटने की योजना को तत्काल बंद करने की मांग की है।
Maharashtra News: आम आदमी पार्टी की नासिक इकाई ने महानगरपालिका की ओर से आम नागरिकों के घरों के बाहर कर वसूली के लिए ढोल पीटने की योजना को तत्काल बंद करने की मांग की है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अगर प्रशासन इसे बंद नहीं करता का वे महानगरपालिका के अधिकारियों के घरों के बाहर ढोल पीटकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

आम आदमी पार्टी की नासिक शाखा ने लोगों के घरों के बाहर ढोल पीटकर नोटिस देने की प्रक्रिया का विरोध किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं जितेंद्र भावे, राजेंद्र गायधाने, विलास देसले ने कहा कि ढाई वर्ष से आम नागरिक को कोरोना काल में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्भाग्य से कई घर वालों की मौत कोरोना से हो गई है। आम नागरिकों के घरों से बाहर जाना और संग्रह के लिए ढोल पीटना बहुत ही गलत और अपमानजनक है। ऐसी परिस्थितियों में जहां बहुत से लोगों की नौकरी चली गई हैं। कई उद्योग बंद हो गए हैं। आय का कोई ठोस स्रोत नहीं है। ऐसे स्थिति में घरों को बाहर ढोल पीटकर कर वसूलने की प्रक्रिया सही नहीं है।
आप कार्यकर्ताओं ने कहा है कि इससे नागरिकों की प्रतिष्ठा खराब हो रही है। वसूली के लिए बकाएदारों के घर के बाहर ढोल बजाना बंद कर देना चाहिए, नहीं तो नासिक महानगरपालिका के बाहर आम आदमी पार्टी की ओर से ढोल-नगाड़ों की आवाजाही होगी और अधिकारियों के घर के बाहर ढोल नगाड़ा बजाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications