राज्य को मिलेंगे 11 नए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन- ओडिशा सीएम नवीन पटनायक
साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए ओडिशा को जल्द ही 11 नए विशेष पुलिस स्टेशन मिलेंगे।
भुवनेश्वर, 15 दिसंबर। साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए ओडिशा को जल्द ही 11 नए विशेष पुलिस स्टेशन मिलेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि साइबर धोखाधड़ी दुनिया भर में पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है और राज्य में इस तरह की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध और आर्थिक अपराधों से निपटने के लिए विशेष ज्ञान की आवश्यकता होती है और नए पुलिस स्टेशन पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करते हुए समस्या से निपटेंगे। ये पुलिस स्टेशन कटक भुवनेश्वर, क्योंझर, बरहामपुर, संबलपुर, अंगुल, कोरापुट, भवानीपटना, मयूरभंज, कंधमाल और पुरी में बनेंगे। वर्तमान में, राज्य में संबलपुर, राउरकेला और बेरहामपुर में तीन साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन हैं।
यह भी पढ़ें: J&K: महबूबा मुफ्ती को नहीं मिली युवा सम्मेलन की इजाजत, पुलिस ने दिया कार बम धमाके के खतरे का हवाला
मुख्यमंत्री ने नये थानों में पुलिस कर्मियों के 154 और पद तथा तकनीकी विशेषज्ञों के 90 पद स्वीकृत किये हैं। इन पदों में, 14 निरीक्षकों, 28 उप-निरीक्षकों, संचार विंग में सहायक उप-निरीक्षकों और 56 जनरल ड्यूटी कांस्टेबलों का होना शामिल है। इसके अलावा 90 वित्त और लेखा विश्लेषकों, आईटी विशेषज्ञों और साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की नियुक्ति पुलिस स्टेशनों पर होगी।












Click it and Unblock the Notifications