पीएम और सीएम के मार्गदर्शन में जी-20 की मेजबानी का गौरव प्रदेश को मिला: संजीव कौशल

उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेले को दुनिया की कला एवं सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने वाला अनूठा आयोजन है।

State got the honor of hosting G 20 under the guidance of PM and CM Sanjeev Kaushal

हरियाणा के मुख्य संजीव कौशल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में व राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में जी 20 की मेजबानी का गौरव प्रदेश को मिला है। वह संस्कृति व संस्कार का साक्षात उदाहरण बनेगा। बता दें कि शहर में जी-20 की मेजबानी के उपलक्ष्य में विदेशी प्रतिनिधियों के साथ राजहंस पर्यटन केंद्र में शेरपा-जी 20 अमिताह कांत, मुक्तेश के परदेशी विशेष सचिव और प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बैठक ली की। इस दौरान पर्यटन निगम ने प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने सभी अतिथिगण का स्वागत किया।

सूरजकुंड मेले में दुनिया की संस्कृति प्रदर्शित हुई: एमडी सिन्हा
इस दौरान उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेले को दुनिया की कला एवं सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने वाला अनूठा आयोजन है। उन्होंने कहा कि भारत की वर्ष 2023 की वसुधैव कुटुम्बकम थीम के साथ मेजबानी करने के उपलक्ष्य में आयोजित बैठक में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले के गौरवमयी पहलुओं के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि विदेशी प्रतिनिधियों को बताया की सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला दुनिया के लोगों को एक दूसरे के आइडिया और तकनीक को साझा करने का मौका दे रहा है।

70 एकड़ में होने वाला सूरजकुंड सबसे बड़ा मेला: एमडी सिन्हा
सिन्हा ने बताया कि एक जगह पर 70 एकड़ में होने वाला सबसे बड़ा मेला है। यह अरावली के मध्य है। इस बार सूरजकुंड मेले में चालीस से अधिक देशों की भागीदारी है‌। इतने अधिक आगंतुकों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शिल्प मेला बन चुका है। हमारे देश के सभी हिस्सों के साथ-साथ दुनिया भर से हस्तशिल्प, हथकरघा, संस्कृति और व्यंजनों की बेहतरीन परंपराएं एक साथ मिलकर पूरी दुनिया को एक गांव का रूप दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+