Startup Mela 2023 Odisha के इतिहास में मील का पत्थर, स्टार्टअप हब बनेगा प्रदेश, 2.50 लाख नौकरियों की संभावना
ओडिशा में सरकार स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। एमएसएमई मंत्री प्रताप केशरी देब ने कहा, ओडिशा देश का अगला औद्योगिक हब बनेगा।

Startup Mela 2023 ओडिशा में पहली बार आयोजित किया गया है। पहले स्टार्टअप मेला 2023 का उद्घाटन एमएसएमई प्रधान सचिव सास्वत मिश्रा और ओडिशा के एमएसएमई मंत्री प्रताप केशरी देब ने किया। इसका मकसद ओडिशा के स्टार्टअप इकोसिस्टम का प्रदर्शन और युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता की ओर प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक लिखित बयान में कहा, मुझे खुशी है कि स्टार्टअप ओडिशा को भारत सरकार द्वारा टॉप परफॉर्मर के रूप में मान्यता दी गई है। स्टार्टअप मेला एक बेहतरीन मंच है। जमीनी स्तर और संस्थान स्तर पर स्टार्टअप की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
एमएसएमई मंत्री प्रताप केशरी देब ने कहा, समुदाय की मानसिकता बदलनी चाहिए। हम ओडिशा में उद्यमी चाहते हैं। हमें नेशनल लेवल पर कंपीट करने के लिए मैनुफैक्चरिंग की जरूरत है। हम सर्विस प्रदान करने वाले राज्य नहीं रह सकते हैं। पश्चिमी देश विनिर्माण के क्षेत्र में बड़ा अवसर प्रदान कर रहे हैं। हमें अवसरों का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहिए। बड़ा सोचने का समय आ गया है। ओडिशा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
Recommended Video
अगले पांच से सात वर्षों में देश का अगला औद्योगिक केंद्र ओडिशा ही होगा। हाल ही में मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव में 10,48,000 करोड़ रुपये के निवेश के ऑफर मिले। अनुमान के मुताबिक सरकार को लगभग 40,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। साथ ही लगभग एक लाख लोगों को अवसर मिलेंगे। प्रभावी रूप से 2.5 लाख से अधिक नौकरियों का सृजिन होगा।












Click it and Unblock the Notifications