Startup Investor Summit: ओडिशा के ऊर्जा मंत्री ने निवेशकों से स्टार्टअप को फंड देने का आग्रह किया
ओडिशा में वार्षिक स्टार्टअप निवेशक शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री प्रताप केशरी जो कि स्टार्टअप ओडिशा के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने निवेशकों से संभावित स्टार्टअप के लिए फंड देकर राज्य के परिवर्तन का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

मंत्री ने कहा फंडस्टैक 3.0 स्टार्टअप पूंजी, परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करेगा उन्होंने कहा ओडिशा का स्टार्टअप पूर्वी भारत का विनिर्माण केंद्र बनने के लिए तैयार है।
वार्षिक स्टार्टअप निवेशक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रताप केशरी ने कहा
फंडस्टैक 3.0 जैसी पहल राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने वाले स्टार्टअप Ecosystem को मजबूत करेगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी के अलावा खाद्य प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय, कपड़ा और परिधान, फार्मास्यूटिकल्स और कैमिकल्स की अपरा संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा ओडिशा राज्य स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के एक गतिशील विकास चरण में है जो हमें अन्य राज्यों के अनुभवों की स्टडी करने का मौका देता है। मंत्री ने कहा उनकी सफलताओं और उनके द्वारा उठाए गए कदमों से सीखकर हम ओडिशा के लिए अधिक जानकारीपूर्ण और रणनीतिक पाठ्यक्रम तैयार करने में सक्षम होंगे।
इस स्टार्टअप निवेशक शिखर सम्मेलन में स्टार्टअप ओडिशा के कार्यकारी अध्यक्ष ओंकार राय ने कहा
फंडस्टैक 3.0 स्टार्टअप को पूंजी, परामर्श और मार्गदर्शन तक पहुंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल एक ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना के लिए चल रहे प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
योरस्टोरी की संस्थापक श्रद्धा शर्मा ने राय के साथ एक पैनन चर्चा में आमतौर पर उद्यमियों द्वारा की जाने वाली चुनौतियों और उस पर जीत पाने की बातों को शेयर किया।
बता दें स्टार्टअप कुछ माह में फंडिंग, मेंटरशिप और मार्गदर्शन के लिए उद्यम पूंजीपतियों और एंजेल निवेशकों के साथ जुड़ेंगे और स्टार्टअप ओडिशा इसका नेतृत्व करेगा।












Click it and Unblock the Notifications