पंजाब: स्पीकर संधवां का सीएम मान से आग्रह, फरीदकोट निवासियों की मांगों पर विचार करने की अपील
चंडीगढ़: पंजाब सरकार को प्रदेश की सत्ता संभाले 6 महीने हो गए हैं, ऐसे में सरकार लोगों से किए अपने चुनावी वादे पूरा करने में जुटी हुई है। वहीं अब इस बीच पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से शहरी क्षेत्र में की जा रही नहरों के संरेखण के मामले में फरीदकोट निवासियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है।

दरअसल संधवां ने गैर-सरकारी संगठन सोसाइटी फॉर इकोलॉजिकल एंड एनवायरनमेंटल रिसोर्सेज (एसईईआर) और जल जीवन बचाओ मोर्चा द्वारा रखी गई मांगों के चार्टर का उल्लेख करते कहा कि हाल ही में उक्त संगठनों के सदस्यों ने उन्हें एक ज्ञापन दिया था।
जिसमें कहा गया था कि नहरों के कंक्रीट और सीमेंटेड संरेखण से पर्यावरण और पारिस्थितिकी को नुकसान होगा, जिससे बचाव बहुत जरूरी है। संधवां ने आगे कहा कि फरीदकोट या उसके आसपास के क्षेत्रों में कहीं भी जल-जमाव की समस्या नहीं है और पेड़ों को काटने से पर्यावरणीय समस्याएं पैदा होंगी।












Click it and Unblock the Notifications