सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भेजा शोक संदेश
चूरू। राजस्थान के चूरू जिले की सादुलपुर तहसील के गांव ख्याली गत गुरुवार को एक परिवार के छह लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शोक संदेश लेकर भाजपा नेता रतन सिंह राठौड़ गांव ख्याली पहुंचे।

पीड़ित परिवार के मुखिया समुंदर सिंह को शोक सन्देश प्रदान किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार करवाने का एवं हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।
शोक सन्देश में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने लिखा कि 'आपके पुत्र चैन सिंह पौत्र उदय प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह तथा पुत्र वधू मंजू कंवर पौत्री मधु कंवर तथा दर्पण कंवर की सड़क दुर्घटना में मौत का समाचार सुनकर मुझे दुख हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं'
इस अवसर पर अवकाश प्राप्त सैनिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन विद्याधर पूनिया अनुपाल सिंह भाटी, राजेश कुमार, दिनेश पूनिया, नरेश कैप्टन, शीशराम, रामचंद्र तथा सूबेदार महासिंह ख्याली एवं जेपी डूडी, पूर्व सरपंच करणी सिंह, हरपाल सिंह व हरिसिंह आदि उपस्थित थे। भाजपा नेता रतन सिंह राठौड़ गांव से शहीद स्मारक प्रांगण पहुंचे। इस दौरान यहां शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।












Click it and Unblock the Notifications